संजू सैमसन होना आसान नहीं, समर्थन में उतरे रविचंद्रन अश्विन, बोले-हर कोई जज करता है

रविचंद्रन अश्विन ने संजू सैमसन का सपोर्ट किया है। उन्होंने पहले मैच में फेल होने के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज के मानसिकता पर बात की है। उन्होंने कहा कि जब से संजू ने डेब्यू किया था तब से उनकी राह आसान नहीं रही है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन, गंभीर और अय्यर का भरोसा जितने में कामयाब होंगे या नहीं, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन इससे पहले रविचंद्रन अश्विन इस विकेटकीपर बल्लेबाज के समर्थन में उतरे हैं। अश्विन ने बताया कि संजू होना आसान नहीं है। उन्हें हर कोई जज करता है।अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और वैभव बाहर बैठे तब भी लोगों ने सवाल उठाए। ऊपर से संजू केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए।

Sanju Samson

संजू सैमसन (साभार-X)

ऐसे में अश्विन ने संजू की मानसिक स्थिति पर बात की है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर हमेशा तलवार लटकी होती है। इंग्लैंड में भी यही हुआ था। उन्होंने संजू के बारे में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप और आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में फेल होने पर ड्रॉप कर दिया गया था।

End of Feed