Ravichandran Ashwin: दिग्गज क्रिकेटर ने जाहिर किया दर्द, मेरे इलाके में 30 घंटे से बिजली नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 6, 2023, 06:32 PM IST

Ravichandran Ashwin on Electricity Cut: टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के हालातों को बयां करते हुए कहा है कि उनके इलाके में 30 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। चक्रवाती तूफान मिगजॉम के कारण ऐसी स्थिति बनी है जिससे चेन्नई के लोग परेशानी का सामना उठा रहे हैं।

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के कारण चेन्नई के लोगों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि उनके अपने इलाके में पिछले 30 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन (AP File)

तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में में ‘मिगजॉम’ तूफान ने तबाही मचाई हुई है । चेन्नई में मंगलवार को बारिश रूक गई लेकिन जगह जगह काफी पानी जमा है, बिजली कटी हुई है और मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा।

End of Feed