कंगारुओं के खिलाफ कहर बरपाकर रविचंद्रन अश्विन ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, कुंबले-हरभजन छूटे पीछे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 11, 2023, 04:34 PM IST

रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपने नाम कई नए रिकॉर्ड कर लिए।

नागपुर: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कंगारुओं के खिलाफ नागपुर टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसा कहर बरपाया कि पूरी कंगारू टीम महज एक सेशन में ढेर हो गई। अश्विन ने 12 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। अपने इस शानदार प्रदर्शन के बल बर अश्विन ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Ravichandran-Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

एक सेशन में ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम को लंच से ठीक पहले 400 रन पर ढेर करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम एक सेशन भी नहीं खेल पाई और 32.3 ओवर में 91 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 4 मैच में पारी और 132 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 के की बढ़त हासिल कर ली है।

टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

अश्विन ने नागपुर टेस्ट की पहली पारी में कुल 3 विकेट लिए थे वहीं दूसरी पारी में पंजा झटककर उन्होंने मैच में कुल 8 विकेट चटकाए। इस धमाकेदार मैच विनिंग प्रदर्शन के साथ ही अश्विन भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में जीत के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

अश्विन ने करियर में खेले कुल 89 टेस्ट में से 53 में जीत दर्ज की है। वहीं 21 टेस्ट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि 15 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। जिन 53 टेस्ट में टीम इंडिया को अश्विन के टीम में रहते जीत मिली है उनमें उन्होंने 19.06 के औसत से 325 विकेट चटकाए हैं जो कि भारत में सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान अश्विन ने 26 बार पारी में 5 या उससे अधिक और मैच में 6 बार 10 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं।

End of Feed