बड़े भाई के तौर पर मेरी छोटी सी सलाह, रियान पराग के वेपिंग विवाद पर अश्विन ने दी प्रतिक्रिया

रविचंद्रन अश्विन ने रियान पराग के वेपिंग विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पराग को एक खास सलाह दी है। पराग को सजा के तौर पर मैच फीस का 25 प्रतिशत गंवाना पड़ा था।

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की ’वेपिंग’ घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से सार्वजनिक जगहों पर अपने व्यवहार के प्रति सचेत रहने की बात भी कही। मौजूदा सत्र में खराब फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैमरे में ’वेपिंग’ करते हुए पकड़े गए थे।

Riyan Parag

रियान पराग (IPL)

’वेपिंग’ या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का सेवन प्रतिबंधित है और बीसीसीआई ने असम के इस खिलाड़ी पर ’खेल को बदनाम करने’ के लिए उसकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

End of Feed