अब वक्त आ गया है: रवि शास्त्री ने विराट और रोहित को लेकर कह दी बहुत बड़ी बात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 15, 2023, 05:15 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली ओर रोहित शर्मा के टी20 भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि अब वक्त आ गया है अब टीम मैनेजमेंट को इस दो खिलाड़ियों के इतर सोचना चाहिए और युवा खिलाड़ियों को तरजीह देनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट और रोहित पर पूर्व हेड कोच का बड़ा बयान
  • दोनों खिलाड़ियों के टी20 भविष्य पर दिया बयान
  • युवा खिलाड़ियों को मिले तरजीह

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे दोनों खिलाड़ियों के फैंस आहत हो सकते हैं। दरअसल रवि शास्त्राी ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कहा है कि अब वक्त आ गया है कि टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से मूव ऑन कर लेना चाहिए और युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

RAVI SHASTRI

रवि शास्त्री और विराट कोहली (साभार-BCCI)

इएसपीएन क्रिकइंफों से बात करते हुए शास्त्री ने कहा 'टी20 का जो भी अगला असाइनमेंट आए उसमें इन युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा 'सेलेक्टर को अब इन युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहिए जो आईपीएल में अच्छा कर रहे हैं जिससे कि वह अपने आप को विकसित कर सकें। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को अब प्रूफ करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इन दो खिलाड़ियों को वनडे और टेस्ट क्रिकेट के लिए फ्रैश रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा 'आपका लक्ष्य अब इस तरह के अनुभवी खिलाड़ियों को टेस्ट खिलाने पर होना चाहिए। उन्हें भविष्य के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए फ्रैश रखा जा सकता है।

End of Feed