IND vs AUS: रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के इस फैसले पर उठाए सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2023, 04:18 PM IST

Ravi Shastri, Rohit Sharma, WTC Final 2023: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में ये फैसला सही साबित होता दिखा लेकिन उसके बाद स्मिथ और हेड ने सब कुछ पलट दिया। इस पर रवि शास्त्री ने अब सवाल उठाए हैं।

भारत के रक्षात्मक रवैए से निराश पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करके सकारात्मक मानसिकता नहीं दिखाई।

WTC Final, Rohit Sharma

रोहित शर्मा (AP)

भारत ने अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी और चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। पिच पर घास होने और बादल छाए रहने के कारण भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

End of Feed