IND vs NZ: इसमें कुछ 'खास' है, भारत के युवा बल्‍लेबाज के फैन हुए रवि शास्‍त्री

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 27, 2022, 06:56 PM IST

Ravi Shastri in awe of Young Indian batter: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्‍त्री युवा बल्‍लेबाज से काफी प्रभावित हुए हैं। शास्‍त्री ने कहा कि उन्‍हें इस बल्‍लेबाज को खेलते हुए देखना बहुत अच्‍छा लगता है। उन्‍होंने कहा कि इस बल्‍लेबाज में खेल के प्रति काफी लगाव है और वो लंबे समय तक टीम में बना रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रवि शास्‍त्री ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की
  • रवि शास्‍त्री ने कहा कि गिल लंबे समय तक टीम में बना रहेगा
  • न्‍यूजीलैंड के खिलाफ गिल ने दूसरे वनडे में नाबाद 45 रन बनाए

हैमिल्टन: भारत (India Cricket team) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के प्रशंसकों में पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भी शामिल हो गये है। शास्त्री का मानना है कि इस युवा बल्लेबाज में कुछ 'खास' है। गिल न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket team) के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने गुरुवार को शुरुआती मैच में 50 रन बनाए और शनिवार को बारिश की भेंट चढ़े दूसरे मैच में नाबाद 45 रन की पारी खेली।

ravi shastri

रवि शास्‍त्री ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की

शास्त्री ने तीन मैचों की इस सीरीज के आधिकारिक प्रसारणकर्ता प्राइम वीडियो पर कहा, 'उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। उसकी बल्लेबाजी में कुछ खास है। उसके पास शानदार कौशल है और वह लंबे समय तक टीम में बना रहेगा। वह मेहनत करने से नहीं घबराता है और उसमें सफल होने की भूख बरकरार हैं। इस खेल से उसका काफी लगाव है और वह जमीन से जुड़ा हुआ है।'

End of Feed