Ishan Kishan: पूर्व कोच को है भरोसा, वापसी करेंगे ईशान और अय्यर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2024, 10:51 PM IST

Ishan Kishan: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बीसीसीआई की तारीफ की और ईशान और श्रेयस की वापसी की उम्मीद जताई है। उन्होंने बीसीसीआई की नई पहल के लिए भी उनकी तारीफ की।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को श्रेयस अय्यर और इशान किशन का मजबूत वापसी करने के लिए समर्थन किया। इन दोनों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश की अनदेखी करने के कारण केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने बुधवार को इस साल के लिए अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा की जिसमें अय्यर और इशान को जगह नहीं मिली है।

Ravi Shastri

रवि शास्त्री (साभार-BCCI)

शास्त्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘क्रिकेट के खेल में वापसी आपके जज्बे को परिभाषित करती है। हौसला रखो, श्रेयस अय्यर और इशान किशन। चुनौतियों का सामना करें तथा और भी मजबूत होकर वापसी करें। आपकी पिछली उपलब्धियां बहुत कुछ बयां करती हैं और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप एक बार शीर्ष पर होंगे।’’

End of Feed