IND vs AUS: 'इन दोनों में रन बनाने की भूख..' कोहली और स्मिथ के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बल्ले से रन कुछ ज्यादा नहीं निकले हैं। ऐसे में उनके फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं इसी बीच रवि शास्त्री ने इन दोनों दिग्गजों का जमकर समर्थन किया है।

IND vs AUS: भारत के पूर्व हरफनमौला और मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री का मानना है कि दिग्गज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ भले ही अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हो लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी दो टेस्ट मैचों में ये दोनों दिग्गज ‘खतरनाक’ और रन बनाने के लिए ‘आतुर’ होंगे।

Steve smith vs virat kohli icc

स्टीव स्मिथ और विराट कोहली (फोटो- ICC)

कोहली और स्मिथ प्रसिद्ध ‘फैब फोर’ का हिस्सा है जिसमें जो रूट और केन विलियमसन भी शामिल हैं। कोहली और स्मिथ दोनों ने हाल के दिनों में बल्ले से संघर्ष किया है। दोनों ने हालांकि पांच मैचों की मौजूदा श्रृंखला के पहले तीन टेस्ट मैचों में एक-एक शतक बनाया है।

End of Feed