रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन ने चुनी भारत-इंग्लैंड की संयुक्त ऑल-टाइम वनडे प्लेइंग-11, जानिए किन खिलाड़ियों को दी जगह

India-England All-Time ODI Playing 11: इंग्लैंड को एकमात्र विश्व कप खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने मिलकर भारत और इंग्लैंड की सर्वकालिक वनडे प्लेइंग-11 चुनी है। यहां जानिए किसको बनाया इस टीम का कप्तान और किन खिलाड़ियों को मिली जगह।

टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक 'ऑल-टाइम ODI 11' (सर्वकालिक वनडे टीम) चुनी। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा दिखा है, जबकि इंग्लैंड के सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही इसमें जगह मिली।

Ravi Shastri And Eoin Morgan Pick All Time India England Combined ODI Playing 11

रवि शास्त्री और इयोन मोर्गन ने चुनी भारत-इंग्लैंड संयुक्त ऑल-टाइम वनडे प्लेइंग-11 (X/BCCI/AP)

स्काय स्पोर्ट्स के एक वीडियो में, इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुद को तो नहीं चुना, लेकिन भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले दोनों कप्तानों (कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी) को टीम में जगह दी। वर्ल्ड कप 2011 में भारत को चैंपियन बनाने वाले कप्तान धोनी को ही इस संयुक्त वनडे प्लेइंग-11 का कप्तान बनाया गया। शास्त्री खुद उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1983 में खिताब जीता था, लेकिन उस टीम से कपिल को ही इस प्लेइंग-11 में जगह मिली।

End of Feed