राशिद खान ने विकेट लेने के बाद अपने साथी पर आखिर क्‍यों निकाला गुस्‍सा? यहां देखें वायरल वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:15 PM IST

Rashid Khan scolds Fazalhaq Farooqi: अफगानिस्‍तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने श्रीलंकाई बल्‍लेबाज मेंडिस को आउट करने के बाद अपने साथी फजलहक फारूकी पर गुस्‍सा निकाला। राशिद ने फारूकी को सिर के बल पकड़कर झटका दिया। हालांकि, यह घटना राशिद ने मजाक में की, लेकिन उनका रिएक्‍शन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। राशिद खान ने श्रीलंका के ख‍िलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • राशिद खान ने विकेट का जश्‍न मनाने के बीच साथी फजलहक फारूकी को फटकार लगाई
  • फारूकी ने एक ओवर पहले मिसफील्‍ड की थी, जिससे राशिद खान नाखुश थे
  • राशिद-फारूकी के बीच मस्‍ती में यह घटना हुई, लेकिन लेग स्पिनर का रिएक्‍शन वायरल हुआ

ब्रिस्‍बेन: 10 दिन के अंतराल के बाद अफगानिस्‍तान की टीम मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में एक्‍शन में नजर आई। न्‍यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ मेलबर्न में अफगानिस्‍तान के मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। हालांकि, मैदान पर मोहम्‍मद नबी के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान की वापसी अच्‍छी नहीं रही। ब्रिस्‍बेन में मंगलवार को श्रीलंका के हाथों अफगानिस्‍तान को टूर्नामेंट की अपनी दूसरी शिकस्‍त सहनी पड़ी। अफगानिस्‍तान ने बल्‍ले से अच्‍छी शुरूआत की और इब्राहिम जदरान व नजीबुल्‍लाह जदरान ने तेजतर्रार छोटी पारियां खेली।

राशिद खान

अफगानिस्‍तान की टीम 160 के स्‍कोर के करीब पहुंचती दिख रही थी, लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गंवाना उसे भारी पड़ा और वह 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बना सकी। अफगानिस्‍तान का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और उम्‍मीद थी कि वो श्रीलंका को कड़ी टक्‍कर देगा। अफगानिस्‍तान के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में ऐसा करके भी दिखाया, लेकिन धनंजय डी सिल्‍वा ने उनसे मैच छीन लिया। मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्‍तान के लिए शानदार शुरूआत करते हुए पाथुम निसांका को आउट किया। मगर कुसल मेंडिस और धनंजय डी सिल्‍वा ने एक अच्‍छी साझेदारी की।

End of Feed