Ranji Trophy: श्रेयस अय्यर ने जड़ा दोहरा शतक, पेश किया टेस्ट टीम में वापसी का दावा

ओडिशा के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर श्रेयस अय्यर ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए मजबूत दावा पेश किया है। ये मौजूदा सीजन में उनका लगातार दूसरा शतक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रेयस अय्यर ने ओडिशा के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
  • खेली लगातार दूसरी शतकीय पारी
  • टेस्ट टीम में वापसी का पेश किया मजबूत दावा

मुंबई: श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए गुरुवार को मुंबई में 233 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत मुंबई ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए क्रिकेट मैच में दूसरे दिन चार विकेट पर 602 रन बनाकर पारी घोषित की। अय्यर ने लगातार दूसरा रणजी शतक जड़ा जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। उन्होंने इस दौरान लगभग 103 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अय्यर को वापसी कर रहे सिद्धेश लाड का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 337 गेंद में 17 चौकों की मदद से नाबाद 169 रन बनाए।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर(साभार BCCI Domestic)

अय्यर-लाड के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी

मुंबई की टीम कल के स्कोर तीन विकेट पर 385 रन से आगे खेलने उतरी और टीम ने 217 रन और जोड़े। अय्यर और लाड ने चौथे विकेट के लिए 354 रन की साझेदारी की जो 42 बार के चैंपियन मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड है। मेजबान टीम के स्पिनरों हिमांशु सिंह (22 रन पर दो विकेट) और शम्स मुलानी (52 रन पर दो विकेट) ने इसके बाद दो-दो विकेट चटकाकर ओडिशा का स्कोर पांच विकेट पर 146 रन कर दिया। ओडिशा की टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 456 रन से पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर संदीप पटनायक 73 जबकि देबब्रत प्रधान सात रन बनाकर खेल रहे थे।

End of Feed