Ranji Trophy 2024 Semi Final: विदर्भ ने रोमांचक मैच में मध्यप्रदेश को हराया, मुंबई से होगा खिताबी मुकाबला

Ranji Trophy 2024 Semi Final VID vs MP: देश की प्रतिष्ठित लीग रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में विदर्भ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश को मात दे दी है। इसी के साथ टीम फाइनल में भी पहुंच गई है।

Ranji Trophy 2024 Semi Final VID vs MP: विदर्भ ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में एक कड़े मुकाबले में मध्य प्रदेश को 62 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कप्तान अक्षय वाडकर के नेतृत्व में विदर्भ ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। मैच काफी रोमांचक था और मध्यप्रदेश को पांचवे दिन जीत के लिए 93 रनों की दरकार थी हालांकि टीम ने लगातार विकेट गंवाए और 62 रनों से हार गए।

Ranji Trophy 2024 VID vs MP

विदर्भ बनाम मध्यप्रदेश (फोटो- BCCI Domestic)

खराब शुरुआत के बावजूद, विदर्भ करुण नायर के बहुमूल्य योगदान की बदौलत पहली पारी में 170 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में, मध्य प्रदेश ने एक सराहनीय संघर्ष किया, जिसका नेतृत्व हिमांशु मंत्री ने किया, लेकिन विदर्भ के गेंदबाजों ने मौके पर कमाल करते हुए मध्यप्रदेश को 252 रन पर ढेर कर दिया।

End of Feed