क्रिकेट

BAN vs SL Dream11 Prediction: आज बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरा टी20 मैच, ऐसी हो सकती है परफेक्ट ड्रीम XI

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 6, 2024, 03:01 PM IST

Ban vs SL 2nd t20 Dream11 Prediction Today, Match: बांग्लाेदश और मेहमान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान श्रीलंकाई टीम ने रोमांचक अंदाज में 3 रन से जीत दर्ज की थी। आज दूसरे टी20 पर भी सभी की नजरें होंगी। तो आइए जान लेते हैं कि इस मैच में कैसी हो सकती है दोनों की परफेक्ट ड्रीम11 टीम व संभावित प्लेइंग इलेवन।

Image

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 की ड्रीम11 प्रेडिक्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज 2024
  • आज बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरा टी20 मैच
  • कप्तान हसरंगा और शंटो अहम मैच में करेंगे बेस्ट टीम संयोजन

BAN vs SL 2nd T20 Dream11 Prediction, Bangladesh vs Sri Lanka 2nd T20I Playing XI: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम और मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बनाई हुई है। सिलहिट में हो रही इस सीरीज में अगर मेजबान बांग्लादेश को अपने घर में सम्मान बचाए रखना है तो आज का मुकाबला किसी भी हाल में जीतना ही होगा, उसके लिए उनको चाहिए होगा एक बेहतर और सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे से शुरू होगा।

बांग्लादेश-श्रीलंका पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीबी मुकाबले में 3 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी। मैच में श्रीलंका ने 206 रनों का पहाड़ खड़ा किया था जिसको हासिल करने से बांग्लादेश 3 रन दूर रह गई थी। मैच में 21 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ तीन कैच लपकते हुए चरिथ असलंका श्रीलंकाई जीत के नायक साबित हुए थे। अब आज के मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और बेस्ट ड्रीम11 टीम, आइए जानते हैं।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच की ड्रीम-11 टीम (BAN vs SL 2nd T20 Dream11 Prediction)

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रम।

बल्लेबाज: महमुदुल्लाह, नजमुल हुसैन शंटो, चरिथ असलंका।

ऑलराउंडर: एंजेलो मैथ्यूज।

गेंदबाज: फर्नान्डो, शोरिगुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच के बेस्ट ड्रीम11 कप्तान-उप कप्तान (BAN vs SL 2nd T20 Dream11 Captain And Vice-Captain)

कप्तान: कुसल मेंडिस।

उप-कप्तान: एंजेलो मैथ्यूज।

बांग्लादेश और श्रीलंका की T20 टीमें(Ban vs SL Team Squad)

बांग्लादेश क्रिकेट टीमः नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), एनामुल हक, मोहम्मद नईम, लिटन दास, सौम्य सरकार, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, अलीस अल इस्लाम, तंजीम हसन, मुस्तफिजुर रहमान, रहमान और शोरिगुल इस्लाम।

श्रीलंका क्रिकेट टीमः वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलांका, सदीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, महेश थीक्षाना, दासुन शनाका, कुसल परेरा, मथीशा पथिराना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, धनंजय डी सिल्वा और नुवान तुषारा।

(*Disclaimer: ये फैंटेसी टीम अनुमानित है)

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article