RCB vs GT: IPL 2025 में पहली हार झेलने के बाद आरसीबी कप्तान ने बताया कहां हुई चूक

RCB vs GT: आरसीबी को सीजन की पहली हार गुजरात के हाथों मिली है। चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ उसे प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा नुकसान हुआ है। गुजरात से हार के बाद टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

RCB vs GT: आईपीएल में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को घर पर पहली हार मिली। बुधवार को घर पर खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया। गुजरात के सामने 170 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 13 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से जीत के हीरो रहे जोस बटलर जिन्होंने 73 रन की नाबाद पारी खेली। उनका साथ दिया शेरफेन रदरफोर्ड ने जिन्होंने 30 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साई सुदर्शन ने 49 रन की पारी खेली।

rajat Patidar shubman gill

रजत पाटीदार और शुभमन गिल (साभार-X)

इससे पहले आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लियाम लिविंग्सटन ने 54, जितेश शर्मा ने 33 और टिम डेविड ने 32 रन की पारी खेली। सीजन की पहली हार झेलने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने हार के कारण पर चुप्पी तोड़ी। मैच के बाद रजत पाटीदार ने कहा 'हम 200 का लक्ष्य नहीं बना पाए, पावरप्ले के बाद हमारा लक्ष्य लगभग 190 रन का था, लेकिन शुरुआती विकेट गंवाने से मैच हमारे हाथ ने निकल गया।

End of Feed