LIVE

RR vs SRH, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच हाईलाइट्स: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दी 5 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी के आतिशी शतक पर फिरा पानी

नवीन चौहानUpdated Apr 26, 2026, 05:41 IST

RR vs SRH Match Scorecard Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके मात दी और सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद में 100 रन की शानदार शतकीय पारी पर पानी फिर गया। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

RR vs SRH, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स  हैदराबाद मैच हाईलाइट्स: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दी 5 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी के आतिशी शतक पर फिरा पानी
RR vs SRH, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच हाईलाइट्स: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दी 5 विकेट से मात, वैभव सूर्यवंशी के आतिशी शतक पर फिरा पानी

RR vs SRH Today IPL Match Highligts: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में खेले गए मुकाबले में जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके मात दी और सीजन में पांचवीं जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद में 100 रन की शानदार शतकीय पारी पर पानी फिर गया। जीत के लिए मिले लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन का स्कोर वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद में 100 रन की पारी की बदौलत खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े। वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने 51(35), डेवोनन फरेरा 33(16) रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए। एक-एक सफलता प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन, नीतीश कुमार रेड्डी की झोली में गए। जीत के लिए हैदराबाद को 229 रन का लक्ष्य मिला है।

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों का अबतक सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 मैच में 4 जीत और 3 हार के साथ चौथे स्थान पर है। ऐसे में दोनो के बीच जयपुर में आज कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डेनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Head to Head)
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। इन 21 मुकाबलों में जहां हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान ने 9 मैचों में जीत हासिल की है।

राजस्थान और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Sunrisers Hyderabad Full Squad):
इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

APR 25, 2026 22:52 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ईशान बने आर्चर का शिकार

13वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 74 रन बनाए। 166 के स्कोर पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट गंवाया।
APR 25, 2026 22:51 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 12 ओवर में बनाए 166 रन

हैदराबाद ने जीत के लिए 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं।क्लासेन12 (8) और ईशान किशन 74 (30)रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 22:29 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 7 ओवर में बनाए 101 रन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर में 101 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 40 (20) और ईशान किशन 41 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 22:18 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद ने 5 ओवर में बनाए 70 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 70 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 22 (10) और अभिषेक शर्मा 30 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 21:58 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में हैदराबाद ने बनाए 13 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने पारी के पहले ओवर में 13 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। ईशान 6(1) और अभिषेक 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 21:53 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आर्चर ने किया हेड का शिकार

पारी की पहली गेंद पर मिले जीवनदान का फायदा ट्रेविस हेड नहीं उठा सके। हेड पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 (5) रन बनाए। 7 के स्कोर पर राजस्थान को पहला झटका लगा।
APR 25, 2026 21:46 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आर्चर ने की राजस्थान के लिए गेंदबाजी का आगाज, हेड को मिला जीवनदान

राजस्थान के लिए गेंदबाजी का आगाज करने जोफ्रा आर्चर आए और पहली ही गेंद पर ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे ट्रेविस हेड का कैच छोड़ दिया।
APR 25, 2026 21:42 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उतर गई है। हैदराबाद के लिए पारी का आगाज करने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी उतरी है।
APR 25, 2026 21:30 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 20 ओवर में बनाए 228 रन

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंद में 100 रन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए हैदराबाद को 229 रन का बड़ा लक्ष्य मिला है।
APR 25, 2026 21:18 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 18 ओवर में बनाए 213 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। हेटमायर 4 (4) और डोनोवन फरेरा 33 (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 21:16 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 200 रन के पार पहुंचा राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स ने 200 रन के आंकड़े को 17.1 ओवर में पार कर लिया।
APR 25, 2026 21:02 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 15 ओवर में बनाए 184 रन

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। फरेरा 9 (4) और रियान पराग 6 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 20:56 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 14 ओवर में बनाए 175 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। रियान पराग 2(3) डेवोनन फरेरा 4(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 20:57 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आतिशी शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़कर आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा कर लिया। वैभव ने 36 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया और आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। वैभव ने इस दौरान 5 चौके और 12 छक्के जड़े। वैभव ने 278.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 170 के स्कोर पर तीसरा झटका राजस्थान को लगा। वैभव 37 गेंद में 103 रन बनाकर साकिब की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए।
APR 25, 2026 20:45 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: जुरेल बने नीतीश का शिकार

नीतीश कुमार रेड्डी ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्धशतक जड़ने वाले ध्रुव जुरेल को कैच कराकर चलता कर दिया। जुरेल 51 (35) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13 ओवर में राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी 87(33) और रियान पराग 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 20:42 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: जुरेल ने जड़ा अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ शतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद अपना अर्धशतक 34 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया।
APR 25, 2026 20:39 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर:12 ओवर में राजस्थान ने बनाए 142 रन

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। वैभव 87 (33) और जुरेल 43 (31) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 20:37 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: वैभव-जुरेल के बीच हुई शतकीय साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी 57 गेंद में ध्रुव जुरेल के साथ पूरी कर ली।
APR 25, 2026 20:34 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने 11 ओवर में बनाए 127 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 77 (30) और ध्रुव जुरेल 38 (28) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 25, 2026 20:27 IST

RR vs SRH, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 10 ओवर में राजस्थान ने बनाए 112 रन

10 ओवर में राजस्थान ने एक विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 76 (29) और ध्रुव जुरेल 25 (23) रन बनाकर खेल रहे हैं।