IPL में धुआं-धुआं... बड़ा विवाद, क्या मैच के दौरान वेप स्मोक करते पकड़े गए राजस्थान के कप्तान रियान पराग, वीडियो वायरल

Riyan Parag Vape Smoking Controversy: आईपीएल 2026 में अब एक बड़ा बवाल खड़ा हो चुका है। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान कैमरे में एक ऐसा नजारा कैद हो गया जिसने सबको हैरान कर दिया। ड्रेसिंग रूम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वेप स्मोक करते नजर आए, जिसका वीडियो अब वायरल हो चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग विवाद में फंसे
  • वेप स्मोक करते हुए पराग का वीडियो वायरल?

Riyan Parag Vape Smoking IPL Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक नया विवाद खड़ा हो चुका है। मेजबान पंजाब किंग्स और मेहमान टीम राजस्थान रॉयल्स बीच मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया। ये वीडियो है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का, जिस वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है, उसमें रियान पराग वेप स्मोक करते नजर आ रहे हैं।

IPL 2026, Riyan Parag Vape Smoking Controversy

रियान पराग विवाद (X)

राजस्थान-पंजाब मैच के दौरान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में जब उनका रन चेज चल रहा था, तब ये घटना हुई। जैसे ही कैमरा राजस्थान टीम के ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़ा, रियान पराग की हरकतों पर सबका ध्यान गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वेप स्मोक कर रहे थे।

End of Feed