अदालत का फैसला, राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव कराने पर रोक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:40 PM IST

Court holds RCA elections: राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनाव कराने पर रोक लगा दी है। अगले आदेश तक ये रोक जारी रहेगी।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनाव कराने पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

rajasthan_cricket_asso

आरसीए के चुनाव पर रोक

न्यायाधीश महेंद्र गोयल ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी और आरसीए के चुनाव अधिकारी राम लुभाया, राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) और सहकारिता पंजीयक को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया। इस मामले में अब 11 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

End of Feed