IPL 2025 से पहले आई बुरी खबर, राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल

Rahul Dravid Injured: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ही राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए हैं। उनकी एक तस्वीर भी राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की है जिस पर लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं। राजस्थान इस बार संजू सैमसन की लीडरशीप में उतरेगी।

Rahul Dravid Injured: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए हर टीम ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। टूर्नामेंट की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए हालांकि एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के नए हेड कोच और भारतीय क्रिकेट टीम को भी अपनी कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले राहुल द्रविड़ 18वें सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गए हैं।

Rahul dravid injured

राहुल द्रविड़ चोटिल (फोटो- Rajasthan royals x)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पैर में चोट लग गई है। पूर्व भारतीय कप्तान कर्नाटक में अपने बेटे अन्वय द्रविड़ के साथ कुछ क्लब क्रिकेट खेल रहे थे और ऐसा लगता है कि इस दौरान उनके दाहिने पैर में चोट लग गई है। RR आज (12 मार्च) जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए अपना तैयारी शिविर शुरू करेगी और चोटिल होने के बावजूद द्रविड़ वहां मौजूद रहेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने उनकी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे पैर में फ्रेक्चर लिए बैठे नजर आ रहे हैं।

End of Feed