राहुल द्रविड़ ने बांग्लादेश दौरे से पहले भारतीय महिला क्रिकेटरों की इस तरह हौसलाअफजाई की

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2023, 10:40 PM IST

Rahul Dravid motivates Indian women cricketers: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होने से कुछ घंटे पहले पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बांग्लादेश दौरे से पहले भारतीय महिला क्रिकेटरों की हौसलाअफजाई की। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का एक बैच इंग्लैंड पहुंच चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल द्रविड़ ने महिला क्रिकेटरों की हौसलाअफजाई की
  • डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए रवाना होने से पहले द्रविड़ ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया
  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश में खेलेंगी सीरीज

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होने से कुछ घंटे पहले पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में बांग्लादेश दौरे से पहले भारतीय महिला क्रिकेटरों की हौसलाअफजाई की।

Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ (AP)

भारतीय महिला टीम फिलहाल बांग्लादेश के अपने दौरे से पहले एनसीए में अनुकूलन शिविर में हिस्सा ले रही है। बांग्लादेश दौरे पर टीम तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी।

End of Feed