Rahul Dravid Farewell Video: राहुल द्रविड़ ने बताया टीम इंडिया के कोचिंग में क्या था उनका सबसे बड़ा गुरुमंत्र

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 6, 2024, 04:38 PM IST

Rahul Dravid Farewell Video: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के फेयरवेल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दो साल के कार्यकाल को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। कोच के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल उनका आखिरी मुकाबला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल द्रविड़ का फेयरवेल वीडियो
  • बीसीसीआई ने शेयर किया द्रविड़ का वीडियो
  • राहुल बोले मैं सहायक के रोल में था

Rahul Dravid Farewell Video: राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच के अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें टीम में बहुत अधिक काट छांट और बदलाव करना पसंद नहीं था और उन्होंने हमेशा कप्तान रोहित शर्मा के सहायक की भूमिका निभाई ताकि वह अपनी रणनीति के अनुसार चल सके। भारत के टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ ही द्रविड़ का मुख्य कोच का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा,‘‘मैं वास्तव में ऐसा व्यक्ति हूं जिसे निरंतरता पसंद है। मुझे बहुत अधिक काट छांट और बदलाव करना पसंद नहीं है। क्योंकि मेरा मानना है कि इससे बहुत अस्थिरता पैदा होती है और बहुत अच्छा माहौल नहीं बनता।’’

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

राहुल द्रविड़ (साभार-BCCI)

उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि मैं उस टीम का हिस्सा हूं जिसकी जिम्मेदारी सही पेशेवर, सुरक्षित, संरक्षित वातावरण बनाना है जिसमें वास्तव में असफलता का डर न हो, लेकिन लोगों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त चुनौतियां हों। यह हमेशा मेरा प्रयास रहा है।’’ द्रविड़ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद जब खिलाड़ी बाहर आए तो वह मुश्किल दौर था तथा उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें आधा दर्जन कप्तानों के साथ काम करना पड़ेगा।

End of Feed