टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल, खुद लगाई मुहर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 3, 2024, 11:45 PM IST

T20 World cup 2024, Rahul Dravid: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रोमांच शुरू हो चुका है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का आयरलैंड से होगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान दिया।

T20 World cup 2024, Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। द्रविड़ की यह घोषणा अप्रत्याशित नहीं थी क्योंकि माना जा रहा था कि वह इस पद के लिये दोबारा आवेदन नहीं करने वाले हैं । बोर्ड ने पिछले महीने इस पद के लिये आवेदन बुलाये थे। आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत के पहले मैच से पूर्व मीडिया से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के हर क्षण का लुत्फ उठाया है।

Rahul Dravid, Rahul Dravid, Rahul Dravid confirms, Rahul Dravid confirms T20I World Cup 2024, T20I World Cup 2024, Indian Cricket Team, Rahul Dravid Records, Rahul Dravid his last tournament as coach, Indian Coach Rahul Dravid,

राहुल द्रविड़। (फोटो- Twitter)

उन्होंने कहा,‘हर टूर्नामेंट अहम है। भारत के कोच के तौर पर हर मैच मेरे लिये महत्वपूर्ण रहा है। मेरे लिये इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कोच के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट है।’ द्रविड़ नवंबर 2021 में टी20 विश्व कप के बाद भारत के मुख्य कोच बने थे।

End of Feed