इंग्लैंड में हैंपशर के खिलाफ आखिरी चैम्पियनशिप मैच के लिये भारत के राहुल चाहर सर्रे टीम में शामिल

Rahul Chahar included in Surrey Cricket Team: स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जायेगा।

भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर को हैंपशर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी सत्र के आखिरी मैच के लिये सर्रे टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 24 से 27 सितंबर तक यूटिलिटा बाउल में खेला जायेगा।

Rahul Chahar Included in Surrey Cricket Team

राहुल चाहर (Instagram/RahulChahar)

सफेद गेंद के क्रिकेट में सात बार भारत के लिये खेल चुके 26 वर्ष के चाहर ने सितंबर की शुरूआत में काउंटी चैम्पियनशिप सत्र के लिये रजिस्टर कराया था लेकिन वार्विकशर और नॉटिंघमशर के खिलाफ उनकी जरूरत नहीं पड़ी।

End of Feed