रचिन रवींद्र का विश्व कप में धमाल जारी, दूसरे शतक के साथ की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 28, 2023, 06:05 PM IST

न्यूजीलैंड के युवा स्टार रचिन रवींद्र का विश्व कप 2023 में बल्ले के साथ धमाल जारी है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

धर्मशाला: न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का विश्व कप 2023 में बल्ले के साथ धमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला मे भी जारी रहा। रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंद में 116 रन की आतिशी पारी खेली। जीत के लिए 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र ने अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर जब वो पैट कमिंस की गेंद पर मार्नस लाबुशेन के हाथों लपके गए। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाएं भी धूमिल हो गईं।

Rachin Ravindra

रचिन रवींद्र

77 गेंद में रचिन ने जड़ा सैकड़ा

रवींद्र ने अपने शानदार फॉर्म को कंगारुओं के खिलाफ जारी रखा और सधे हुए अंदाज में शुरुआत करते हुए 49 गेंद में अर्धशतक 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए और 77 गेंद में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतक पूरा कर लिया। रचिन ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर तीन अंक के आंकड़े तक पहुंचे।

End of Feed