Rachin Ravindra ने बुमराह और डी कॉक को पछाड़ा, इस खास अवॉर्ड को किया अपने नाम

Rachin Ravindra wins ICC Player of the month award: न्यूजीलैड के युवा ओपनर रचिन रवींद्र ने 23 साल की उम्र में ही एक बड़ा अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया है।

Rachin Ravindra wins ICC Player of the month award: न्यूजीलैंड के युवा सनसनी रचिन रवींद्र ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 वर्षीय खिलाड़ी जिसने वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है उसने आईसीसी द्वारा हर महीने दिया जाने वाला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए नामित किए गए जसप्रीत बुमराह और क्विंटन डी कॉक को पछाड़ दिया है।

Rachin Ravindra

रचीन रवींद्र

इस युवा खिलाड़ी को टूर्नामेंट के शुरुआती गेम में नंबर 3 पर केन विलियमसन की जगह लेनी थी और उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकार किया और इंग्लैंड के खिलाफ 123* रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और शतक बनाया और टीम को जीत दिलाई।

End of Feed