'ऋषभ पंत में थोड़ी बहुत एमएस धोनी की छवि है', पूर्व भारतीय कोच ने किया बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 07:08 PM IST

R Sridhar on Rishabh Pant: भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत के बारे में बड़ा दावा किया है। श्रीधर ने कहा कि पंत में थोड़ी बहुत झलक एमएस धोनी जैसी है। आर श्रीधर ने कहा कि वो ऋषभ पंत के बड़े फैन हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषभ पंत की एमएस धोनी से तुलना हुई
  • श्रीधर का मानना है कि पंत में धोनी की झलक दिखती है
  • श्रीधर ने कहा कि मैदान के बाहर ऋषभ पंत मस्‍तमौला हैं

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने कहा कि ऋषभ पंत में थोड़ी बहुत एमएस धोनी की झलक दिखती है। श्रीधर ने साथ ही कहा कि युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज पूर्व कप्‍तान धोनी को अपना आदर्श मानते हुए बढ़ा है। भारत के लिए डेब्‍यू करने के बाद पंत ने बड़ा प्रभाव छोड़ा है और हमेशा उनकी तुलना एमएस धोनी से होती है। युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्‍तानी में भी डेब्‍यू किया था।

'ऋषभ पंत में थोड़ी बहुत एमएस धोनी की छवि है', पूर्व भारतीय कोच ने किया बड़ा दावा

पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर ने स्‍वीकार किया कि पंत में धोनी की छवि दिखती है और कहा कि ऐसा इसलिए क्‍योंकि 24 साल के विकेटकीपर बल्‍लेबाज महान धोनी को अपना आदर्श मानते हुए आगे बढ़े हैं। श्रीधर ने कहा, 'पंत में थोड़ी बहुत माही की झलक दिखती है। निश्चित ही जब किसी को आदर्श मानकर बढ़ते हैं तो वो आपका हिस्‍सा बन जाते हैं। आप पंत में कुछ माही देख सकते हैं। सही बात यह है कि आप दिग्‍गज क्रिकेटर को देखकर आगे बढ़े हैं।'

End of Feed