ENG vs SA: डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ डी कॉक का धमाल जारी, दूसरी बार कर दिया यह कमाल

England vs South Africa, Quinton de Kock Half Century: सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से हुआ। इस दौरान क्विंटन डी कॉक का जमकर बल्ला चला। उन्होंने महज 22 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका।
  • डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • क्विंटन डी कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक।

England vs South Africa, Quinton de Kock Half Century: क्विंटन डी कॉक का टी20 वर्ल्ड कप में धमाल जारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों पर 3 चौके और 4 लंबे-लंबे छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले क्विंटन डी कॉक ने मेजबान यूएसए के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ क्विंटन डी कॉक अपने अर्धशतक को शतक में नहीं बदल पाए। उन्होंने 171.05 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 4 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। उनको जोफ्रा आर्चर ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया।

Quinton de Kock, Quinton de Kock Half Century, Quinton de Kock Most Halg Century, Quinton de Kock Fifty against England, ENG vs SA, England vs South Africa, T20 World Cup 2024, T20 World Cup 2024 Super 8 Match,

क्विंटन डी कॉक। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले में गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने मजबूत शुरुआत की।

End of Feed