IPL से बाहर हुए मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी, सामने आई ये बड़ी वजह

प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलों का दौर खत्म होता नजर नहीं आ रहा। कप्तान हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की खबरों के बीच मुंबई के दो और खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इसके चलते दोनों खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इसमें एक सलामी बल्लेबाज और तेज गेंदबाज शामिल है।

कोलकाता, (भाषा)। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से जबकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

MI

मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी आईपीएल से बाहर

डिकॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के घरेलू मुकाबले से पहले यह चोट लगी थी। बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी। डिकॉक ने मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। उन्होंने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में नाबाद 112 रन बनाए।

End of Feed