फॉर्म से जूझ रही पीवी सिंधू के समर्थन में उतरीं साइना नेहवाल, इनपर जताया ओलंपिक पदक जीतने का भरोसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2024, 12:46 AM IST

लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहीं भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू को समर्थन में पेरिस ओलंपिक से पहले सायना नेहवाल उतर आई हैं। जानिए सिंधू के फॉर्म को लेकर सायना ने क्या कहा?

मुंबई: लंदन ओलंपिक की कांस्य विजेता साइना नेहवाल ने दो बार की पदक विजेता पी वी सिंधू का समर्थन करते हुए कहा कि पेरिस ओलंपिक में पदक के लिए उनके हालिया प्रदर्शन को पैमाना नहीं बनाया जाना चाहिये और वह समय पर लय हासिल कर लेंगी। साइना ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने की संभावना काफी हद तक फिटनेस और अभ्यास पर निर्भर करेगी।

PV Sindhu Saina Nehwal

पीवी सिंधू और साइना नेहवाल(साभार Olympics)

ऐसे नहीं कर सकते खिलाड़ी का आकलन

सिंधू फ्रांस की राजधानी में अपने लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए प्रयास करेंगी। संधू ने घुटने की चोट से उबरने के बाद इस साल फरवरी में खेल में वापसी की है। चोट से वापसी के बाद सिधू के खेल में निरंतरता कमी रही है। वह इस दौरान सिर्फ मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के फाइनल में पहुंची है और शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ उन्हें संघर्ष करना पड़ा है। साइना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,'आप पिछले छह सात महीनों के नतीजों से किसी भी खिलाड़ी का आकलन नहीं कर सकते। सिंधू कई वर्षों से वास्तव में अच्छा खेल रही है और उसके पास काफी अनुभव है।'

End of Feed