IPL 2026: कौन जीतेगा आईपीएल 2026, इस खिलाड़ी ने शुरू होने से पहले कर दी भविष्यवाणी

IPL 2026 Win Prediction: आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार से हो रहा है। इस मुकाबले से पहले ही पंजाब किंग्स के उप-कप्तान ने विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। हैरानी की बात यह है कि उनके इस भविष्यवाणी में ना तो मुंबई इंडियंस का नाम है और ना ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का।

Who Will Win IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सभी 70 लीग मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। पहला मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पिछले साल की फाइनलिस्ट रही पंजाब किंग्स के उप-कप्तान ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने यह भविष्यवाणी आईपीएल 2026 के विजेता को लेकर की है। हैरानी की बात यह है कि उनके इस भविष्यवाणी में ना तो मुंबई इंडियंस का नाम है और ना ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का।

IPL 2026

आईपीएल 2026 (साभार-X)

पंजाब किंग्स के उप-कप्तान ने की भविष्याणी

पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में चूकने के बाद शशांक सिंह ने इस बार पहले ही विजेता को लेकर भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा, उन्हें पूरा भरोसा है कि पंजाब किंग्स 31 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतेगी। पंजाब किंग्स एक दशक के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में पहुंची थी लेकिन टीम खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से छह रन से हारकर मौका चूक गई। शशांक ने शुक्रवार को कहा, ’’मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी में खेलेंगे और कप जीतेंगे। यह सिर्फ एक अहसास नहीं है, बल्कि मुझे यह पक्का पता है कि ऐसा जरूर होगा। उन्होंने कहा, ’’यह खुद पर और टीम पर भरोसा है। हर किसी की एक ही सोच है। हर कोई आत्मविश्वास से भरा है। ’’

End of Feed