पंजाब टी20 लीग में नजर आएंगे गिल-अभिषेक सहित ये स्टार खिलाड़ी

पंजाब टी20 लीग का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। इस लीग में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। पहली बार पंजाब में इस लीग का आयोजन किया जा रहा है।

दिल्ली, यूपी, तमिलनाडू के बाद अब पंजाब की भी अपनी टी20 लीग होने जा रही है। हाल ही में भारतीय कप्तान शुभमन गिल की उपस्थिति में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी। पंजाब का टी20 लीग शेर-ए पंजाब के नाम से खेला जाएगा जो 30 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान 6 टीम कुल 27 मैच खेलेगी। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। मौजूदा वक्त में पंजाब क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम जो भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दमखम दिखा रहे हैं वो भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे जो यहां के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों ने आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाल किया था। आईपीएल 2026 में गिल ने 462 तो अभिषेक शर्मा ने 563 रन बनाए थे।

abhishek sharma

अभिशेक शर्मा और शुभमन गिल (साभार-X)

शेर-ए पंजाब लीग के मार्की खिलाड़ी

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा इस लीग में पंजाब के कई मार्की खिलाड़ी हैं। गिल फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से खेलेंगे तो विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमा का प्रतिनिधित्व करेंगे। गिल और अभिषेक के अलावा अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, रमनदीप सिंह और गुरनूर ब्रार जैसे खिलाड़ी पंजाब टी20 लीग में नजर आएंगे। इन सभी मार्की खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये में टीमों ने अपने साथ जोड़ा है।

End of Feed