IPL 2026 में पंजाब किंग्स को मिला 3 करोड़ में धुरंधर खिलाड़ी, किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार

Cooper Connolly Of Punjab Kings: पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनोली ने कहा कि वह अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं।

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कॉनोली ने कहा कि वह अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं। आक्रामक बल्लेबाज, चुस्त फील्डर और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी करने वाले कॉनोली को पंजाब किंग्स ने इस महीने की शुरुआत में मिनी नीलामी में तीन करोड़ रुपये में खरीदा था।

Cooper Connolly Ready to bat at any position in IPL 2026 For PBKS

कूपर कॉनली

कॉनोली ने सोमवार को वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा, ‘‘मैं अपने खेल को इस तरह से ढालना पसंद करता हूं जिससे मैं किसी भी स्थिति में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का पूरी तरह से उपयोग कर सकूं। इसलिए चाहे वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना हो या मध्यक्रम में खेलना हो, मैं किसी भी तरह की भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं।’’

End of Feed