पंजाब किंग्स के सह-मालिक ने क्यों की IPL के लिए बड़ी विडों की मांग?

पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन ने आईपीएल की विडों को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह की करने की मांग क्यों की है? जानिए वजह।

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को एनएफएल (नेशनल फुटबॉल लीग, अमेरिका), एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन , अमेरिका) और यूरोपीय देशों की बड़ी फुटबॉल लीग सहित दुनिया की शीर्ष खेल लीगों के ब्रांड मूल्य से मेल खाने के लिए 12 से 16 सप्ताह की विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) की आवश्यकता है। आईपीएल के प्रति मैच का मूल्य लगभग 16.8 मिलियन डॉलर है जो दुनिया भर के विभिन्न खेलों की शीर्ष लीग में सिर्फ एनएफएल (36.8 मिलियन डालर) से पीछे है, लेकिन जब समग्र ब्रांड मूल्य की बात आती है तो यह एनएफएल और यूरोप की शीर्ष फुटबॉल लीग से काफी पीछे है।

Punjab Kings

पंजाब किंग्स (IPL/BCCI)

16 बिलियन डॉलर है आईपीएल की ब्रांड वैल्यू

प्रमुख निवेश बैंक हौलिहान लॉकी के अनुसार आईपीएल का ब्रांड मूल्य लगभग 16 बिलियन डॉलर है, जबकि एक एनएफएल फ्रेंचाइजी डलास काउबॉय की कीमत ही नौ बिलियन डॉलर है, इसके बाद न्यूयॉर्क यांकीस की कीमत 7.1 बिलियन डॉलर है। एनबीए फ्रेंचाइजी न्यूयॉर्क निक्स का मूल्य सात बिलियन डॉलर है, जबकि शीर्ष फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने का मूल्य लगभग छह बिलियन डॉलर है। आईपीएल की मौजूदा आठ सप्ताह के तुलना में प्रीमियर लीग (अगस्त से मई), एनबीए (सात महीने) और एनएफएल (4.5 महीने) की बहुत लंबी विंडो भी उनके मूल्य को बढ़ाती है।

End of Feed