PBKS vs CSK: चेन्नई को हरा पंजाब ने की मुंबई के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, दिल्ली को छोड़ा पीछे

PBKS vs CSK: आईपीएल के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। यह चेन्नई के खिलाफ पंजाब की लगातार 5वीं जीत है। इस जीत के साथ पंजाब ने एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

PBKS vs CSK: चेपॉक में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। एक ऐसी पिच पर जहां चेन्नई को हराना किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती होती है, वहां पंजाब ने यह मुकाबला आसानी से 7 विकेट के अंतर से जीत लिया। पंजाब के सामने 163 रन का लक्ष्य था जिसे उसने राइली रुसो के 43 और जॉनी बेयरस्टो के 46 रन की पारी के दम पर हासिल कर लिया।

csk vs pbks match

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL)

इन दोनों के अलावा शशांक सिंह और सैम करन ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 50 रन की साझेदारी की। शशांक 25 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। यह पंजाब की बैक टू बैक दूसरी जीत है। हालांकि, चेन्नई के खिलाफ यह पंजाब की लगातार 5वीं जीत है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम 8 अंक के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

End of Feed