PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग पर पड़ी महंगाई की मार, बंद दरवाजों के पीछे होगा सीजन का आगाज

ईरान-अमेरिका-इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव और मंहगाई की मार की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग पर पड़ी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लीग का 11वें सीजन का आगाज बगैर प्रशंसकों के करने का फैसला किया है।

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को कहा कि ईरान-अमेरिका-इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के पहला चरण दर्शकों के होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि पीएसएल का यह सत्र कराची और लाहौर में ही खेला जायेगा। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'पीएसएल अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और हमारा गौरव है। यह लीग 26 मार्च से ही होगी लेकिन दर्शकों को अनुमति नहीं रहेगी।'

Mohsin Naqvi

लाहौर में प्रेस को संबोधित करते पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी (फोटो क्रेडिट PCB)

पड़ी महंगाई की मार

पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर ने पाकिस्तान में पीएसएल के आयोजन को लेकर किसी तरह की सुरक्षा आशंकाओं को खारिज किया। नकवी ने कहा,'क्षेत्र के हालात को देखते हुए मितव्ययिता की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। विदेशी खिलाड़ी आज रात से यहां पहुंच रहे हैं।' नकवी ने यह भी कहा कि पीसीबी का कानूनी विभाग उन क्रिकेटरों के मामले देख रहा है जिन्होंने आईपीएल खेलने के लिये पीएसएल अनुबंध रद्द किये हैं।

End of Feed