क्रिकेट

PSL 2024 FINAL, IU vs MS Pitch Report, Weather: इस्लामाबाद-मुल्तान फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 18, 2024, 08:23 PM IST

PSL 2024 Final, IU vs MS Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today Match: आज (18 March 2024) पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद युनाइटेड की टक्कर मुल्तान सुल्तांस से होगी। आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और आज कैसा है कराची का मौसम।

Image

इस्लामाबाद-मुल्तान पीएसएल फाइनल पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (पीएसएल)
  • आज खेला जाएगा पीएसएल 2024 का फाइनल
  • इस्लामाबाद युनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच कराची में फाइनल मैच

PSL Final, IU (Islamabad United) vs MS (Multan Sultans) Pitch Report And Karachi Weather Forecast Today: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) में आज टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस खिताबी टक्कर में इस्लामाबाद युनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला कराची के नैशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस्लामाबाद युनाइटेड टीम के कप्तान हैं शादाब खान (Shadab Khan) और मुल्तान सुल्तांस टीम की अगुवाई करेंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)। भारतीय समय के मुताबिक ये मुकाबला रात 9.30 बजे से शुरू होगा।

पीएसएल 2024 के फाइनल से पहले आइए जान लेते हैं कि इस्लामाबाद और मुल्तान की टीमों का इस सीजन में सफर कैसा रहा है। मुल्तान सुल्तांस ने लीग स्टेज में 10 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की और सिर्फ 3 मैच गंवाए, वे अंक तालिका में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे थे। उन्होंने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं जिसमें पेशावर जाल्मी को क्वालीफायर में शिकस्त देना भी शामिल रहा। वहीं अगर बात करें इस्लामबाद युनाइटेड की तो उन्होंने लीग स्टेज में 10 मैच खेले जिसमें 5 मैच में जीत मिली और 4 मैचों में हार, जबकि एक मैच रद्द हुआ। वे अंक तालिका में 11 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। दिलचस्प बात ये है कि वे इस समय गजब की लय में हैं, उन्होंने अपने पिछले 4 मैच लगातार जीते हैं जिसमें प्लेऑफ में दो एलिमिनेटर मुकाबले भी शामिल रहे जिनको जीतकर उन्होंने फाइनल का टिकट हासिल किया है। अब आपको बताते हैं कि फाइनल मैच में आज पिच रिपोर्ट कैसी होगी और कैसा रहेगा कराची के मौसम का हाल।

इस्लामाबाद युनाइटेड-मुल्तान सुल्तांस फाइनल मैच पिच रिपोर्ट (IU vs MS PSL Final Pitch Report)

पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में आज इस्लामाबाद और मुल्तान की टीमें कराची के नैशनल स्टेडियम में खिताब के लिए टकराने वाली हैं। कराची की पिच हमेशा से बल्लेबाजों को रास आई है और यहां रनों की बारिश होना तय है। इस सीजन में यहां जितने मैच खेले गए हैं उनमें अधिकतर मुकाबले 150 रन पार गए हैं और बहुत से मैच 200 रन के करीब तक भी रहे। पिछले दो एलिमिनेटर मैच यहीं पर खेले गए थे, पहले एलिमिनेटर में इस्लामाबाद ने 175 रनों का लक्ष्य देते हुए क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 39 रन से शिकस्त दी। वहीं दूसरे एलिमिनेटर में इस्लामाबाद ने पेशावर जाल्मी द्वारा दिए गए 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। इससे ये भी साफ हो जाता है कि यहां पहले बल्लेबाजी करो या बाद में, बल्लेबाज अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यहां खेले गए पिछले 10 मैचों की 20 पारियों में सिर्फ दो पारियां ही ऐसी रहीं जब गेंदबाजों ने विरोधी टीम को ऑल-आउट किया।

आज कैसा रहेगा कराची का मौसम? (Karachi Weather Today)

फाइनल मुकाबला आज कराची में होगा तो यहां के मौसम के बारे में भी जान लीजिए। कराची में मौसम आज साफ है और अनुमान है कि रात में भी ये साफ ही रहेगा। थोड़े बादल जरूर रहेंगे लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और उमस भी बहुत कम रहने वाली है। वहीं गर्मी ने इस हिस्से में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आज कराची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान हैं जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

इस्लामाबाद और मुल्तान की टीमें (IU vs MS SQUADS)

इस्लामाबाद युनाइटेडः शादाब खान (कप्तान), नसीम शाह, इमाद बेगम, आजम खान, फहीम अशरफ, शहाब खान, हुनान शाह, उबैद शाह, शमील हुसैन, जॉर्डन कॉक्स, हैदर अली, ओबेद मैककॉय, मैथ्यू फोर्ड, सलमान आगा, कासिम अकरम, एलेक्स हेल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस और टाइमल मिल्स।

मुल्तान सुल्तान्सः मोहम्मद रिजवान (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह, फैसल अकरम, डेविड मलान, रीजा हेंड्रिक्स, रीस टॉपले, तय्यब ताहिर, मुहम्मद शहजाद, मोहम्मद अली, उस्मान खान, शाहनवाज दहानी, यासिर खान, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम, डेविड विली और जॉनसन चार्ल्स।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article