क्रिकेट

IU vs MS Final LIVE Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा PSL का खिताबी मुकाबला, भारत में यहां देख सकते हैं लाइव

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 18, 2024, 01:29 PM IST

PSL Final 2024, ISL VS MUL Final Match LIVE Telecast Match Online Today: पाकिस्तान सुपर लीग (pakistan Super league 2024) के खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना मुल्तान सुल्तान से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को भारत में कब और कहां देख सकते हैं, यहां जानिए।

Image

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाए्गा। (फोटो- Pakistan Super League Twitter)

Photo : Twitter

ISL VS MUL Final Match 2024, Islamabad United vs Multan Sultans PSL 2024 Final Match LIVE Telecast Match Online Today: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान में टी20 मुकाबले का रोमांच जारी है। पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2024) को राेमांच अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना मुल्तान सुल्तान की टीम से होगा। वहीं, अगर दोनों टीमों के लीग मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मुल्तान सुल्तान की टीम का दबदबा देखने को मिला था। मुल्तान सुल्तान की टीम को लीग मुकाबले में दौरान 10 में से 7 मैचों में जीत मिली थी और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड के प्रदर्शन की बात करें तो टीम को 10 मैचों में से 5 में जीत मिली थी और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बारिश के कारण एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था। टीम कुल 11 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा? (Islamabad United vs Multan Sultans PLS 2024 Final Match Date)

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला 18 मार्च 2024 यानी सोमवार को खेला जाएगा।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Islamabad United vs Multan Sultans PLS 2024 Final Match Time)

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला रात 9.30 बजे से शुरू होगा।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Islamabad United vs Multan Sultans PLS 2024 Final Match Venue)

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Islamabad United vs Multan Sultans PLS 2024 Final Match Live Telecast)

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबले का प्रसारण भारत में नहीं होगा।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Islamabad United vs Multan Sultans PLS 2024 Final Match Live Streaming)

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबले को आप फैनकोड और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article