क्रिकेट

MUL vs ISL Dream11 Prediction, PSL Final 2024: इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें बेस्ट प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 18, 2024, 03:06 PM IST

PSL 2024 Final, Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Dream11 Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2024 Final) के खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड का सामना मुल्तान सुल्तान की टीम से होगा। इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है, जबकि मुल्तान सुल्तान की टीम एक बार चैम्पियन रह चुकी है। इस मुकाबले से पहले देखें परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- Pakistan Super League Twitter)

Photo : Twitter

PSL 2024 Final, MUL vs ISL Final Match, Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Dream11 Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024 Final) का खिताबी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो बार की चैम्पियन इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम एक बार की चैम्पियन मुल्तान सुल्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 2018 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि मुल्तान सुल्तान की टीम 2021 से लगातार खिताबी मुकाबले में जगह बना रही है। इस दौरान एक बार चैम्पियन बनी और दो बार टीम को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार दोनों टीमों के खिलाड़ी भी फॉर्म में चल रहे हैं। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मुल्तान सुल्तान की टीम 7 मैचों में जीत हासिल कर और 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 5 जीत और 11 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी।

PSL 2024 Final, इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान(Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Time)

दिनांक: 18 मार्च 2024

समय: 9.30 AM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: नेशनल स्टेडियम, कराची

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी (Islamabad United vs Multan Sultans Final Match Prediction)

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान।

बल्लेबाज: मार्टिन गप्टिल।

ऑलराउंडर: शादाब खान, क्रिस जॉर्डन, इमाद वसीम।

गेंदबाज: उस्मा मीर, मोहम्मद अली, डेविड विली, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी।

इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: शादाब खान।

उप-कप्तान: मोहम्मद रिजवान।

इस्लामाबाद यूनाइटेड का स्क्वॉड (Islamabad United Team Squads)

मार्टिन गप्टिल, एलेक्स हेल्स, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, हैदर अली, इमाद वसीम, नसीम शाह, हुनैन शाह, ओबेद मैककॉय, टाइमल मिल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस , जॉर्डन कॉक्स, कासिम अकरम, मैथ्यू फोर्ड, शमील हुसैन, उबैद शाह, शहाब खान

मुल्तान सुल्तान का स्क्वॉड (Multan Sultans Team Squads)

यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), उस्मान खान, जॉनसन चार्ल्स, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, उस्मा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, तैयब ताहिर, मोहम्मद शहजाद, डेविड मलान, रिचर्ड नगारवा, शाहनवाज दहानी, फैसल अकरम, अली माजिद, आफताब इब्राहिम

(*Disclaimer: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के खिताबी मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article