ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर को मिली सजा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऑलराउंडर कार्बिन बॉश पर आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। जानिए उन्हें मिली क्या सजा?

डार्विन: दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ICC आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना गया है और उन्हें इसके सजा का ऐलान बुधवार को आईसीसी ने किया है। बॉश के खाते में एक डिमैरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। बॉश ने मैच के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली और आईसीसी के मैच ऑफीशियल्स द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। ऐसे में मामले की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Corbin Bosch

कार्बिन बॉश (फोटो क्रेडिट AP)

अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत हुई कार्रवाई

बॉश के खिलाफ आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इसके अंतर्गत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर खिलाड़ी द्वारा अपमानजनक भाषा, कार्य या इशारे का उपयोग करना जो बल्लेबाज को उकसा सकता है पर कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही बॉश ने पारी के 17वें ओवर में किया था। बॉश ने बेन ड्वारशुइस को आउट करने के बाद उन्हें डगआउट की ओर जाने का इशारा किया। यह ऐसा सेंड ऑफ था जो बल्लेबाज को प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकता था।

End of Feed