SMAT: 7 चौका 19 छक्के, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूके प्रियांश आर्य, क्रिस गेल का कीर्तिमान कर दिया ध्वस्त

सैयद मुश्ताक अली का रोमांच जारी है। तीसरे राउंड के मुकाबले में दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नया इतिहास बना दिया। प्रियांश ने 181 रन की पारी खेलते हुए टी20 क्रिकेट की दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। प्रियांश 9 रन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए है। हालांकि, उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलिट ग्रुब-बी में दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने बल्लेबाजी से रनों की बारिश कर दी। प्रियांश ने बल्ले से कहर बरपाते हुए टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। प्रियांश आर्य टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 181 रन बनाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह मात्र 9 रन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।

Priyansh Arya Hundred

प्रियांश आर्य ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड। फोटो- IPL

मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चौथे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। एलिट ग्रुब-बी के एक मुकाबले में दिल्ली का सामना तमिलनाडु से है। टॉस जीतकर डेली कॉलेज ग्राउंड, इंदौर पर तमिलनाडु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा। हालांकि, कप्तान प्रियांश का बल्ला लगातार चलता रहा।

End of Feed