'मैंने रन बनाए, कड़ी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा', युवा खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्‍पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 10:15 AM IST

Indian youngster breaks silence on Odis snub: युवा बल्‍लेबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला तो उन्‍होंने चुप्‍पी तोड़ी। युवा बल्‍लेबाज ने कहा कि काफी मेहनत करने के बावजूद भी उन्‍हें टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने दूसरे दर्जे टीम को दिया मौका
  • भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से काफी निराश हुआ युवा क्रिकेटर

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारत ने अपने दूसरे दर्जे की टीम उतारी है क्‍योंकि प्रमुख खिलाड़ी टी20 वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लेने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। शिखर धवन भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें युवाओं को मौका दिया गया है। हालांकि, इस टीम में जगह नहीं पाने वाले युवा बल्‍लेबाज ने निराशा जाहिर की है। यह हैं पृथ्‍वी शॉ, जिनका कहना है कि शानदार प्रदर्शन के बावजूद राष्‍ट्रीय टीम में नहीं चुना गया।

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

पृथ्‍वी शॉ ने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन किया था और पिछले महीने न्‍यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए की तरफ से भी दमदार प्रदर्शन किया। मिड-डे को दिए इंटरव्‍यू में पृथ्‍वी शॉ ने निराशा जाहिर की और कहा, 'मैं जनिराश हूं। मैं रन बना रहा हूं, कड़ी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। मगर ठीक है। जब चयनकर्ताओं को लगेगा कि मैं तैयार हूं तो वो मुझे खिलाएंगे। जब भी मुझे मौका मिलेगा चाहे भारत ए या फिर किसी अन्‍य टीम के लिए, तो मैं सुनिश्चित करना चाहूंगा कि अपना सर्वश्रेष्‍ठ दूं और फिटनेस स्‍तर बरकरार रखूं।'

End of Feed