T20 WORLD RECORD: प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया

Prema Rawat Scores Fastest T20 Fifty In Women's Cricket: भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने महिला टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। प्रेमा ने महिला टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने रचा इतिहास
  • महिला टी20 क्रिकेट में लगाया सबसे तेज अर्धशतक
  • पाकिस्तान की फातिमा सना का रिकॉर्ड टूटा

Fastest 50 World Record In Women's Cricket: भारतीय क्रिकेटर प्रेमा रावत ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेले जा रहे सीनियर महिला T20 ट्रॉफी मैच में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। यह मैच उत्तराखंड और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा था। प्रेमा रावत ने 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 357 रहा।

Prema Rawat Set New World Record For Fastest T20 Fifty In Women Cricket

प्रेमा रावत ने बनाया महिला टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड (Instagram/prema_rwt13)

प्रेमा की इस शानदार पारी की मदद से उत्तराखंड ने 187 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और 89 रनों से जीत हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 12 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

End of Feed