आखिर किसने दिलाया प्रतिका रावल को मेडल, फैंस कर रहे हैं तारीफ

वर्ल्ड कप जीत में भारत के लिए अहम रोल निभाने वाली ओपनर बैटर प्रतिका रावल को आखिर मेडल किसने दिलाया। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया। नियम के तहत आईसीसी स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी को ही मेडल देती है और प्रतिका स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं।

दो नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता। इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने गजब का प्रदर्शन किया और 48 साल में पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सब कुछ ठीक था, लेकिन फाइनल मुकाबले के बाद जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय ओपनर बल्लेबाज प्रतिका रावल को मेडल नहीं मिला तो फैंस का दिल बैठ गया। प्रतिका चोट के कारण सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाई थीं। उन्हें शेफाली वर्मा ने रिप्लेस किया था जो फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी बनीं। आईसीसी के नियम के अनुसार प्रतिका रावल 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं और इस कारण उन्हें मेडल नहीं मिला था।

Pratika Rawal

प्रतिका रावल (साभार-BCCI)

लेकिन आखिरकार आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह के बीच-बचाव करने के बाद प्रतिका रावल को मेडल सौंपा गया। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रतिका रावल के पिता प्रदीप ने बताया कि जय शाह ने हमें बताया कि उन्होंने आईसीसी से बात की है और कहा है कि प्रतिका को मेडल मिलेगा। हुआ भी यही और प्रतिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले मेडल सौंप दिया गया। यही कारण है कि जब वह पीएम मोदी से मिलने गईं थी तो उनके गले में वर्ल्ड कप का मेडल था। मैच के बाद उन्हें मेडल नहीं मिला था।

End of Feed