ऑकलैंड वनडे से पहले टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, फिट हुआ तेज गेंदबाज

भारत-न्यूजीलैंड ऑकलैंड वनडे से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनऑफीशियल टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

भारत-न्यूजीलैंड ऑकलैंड वनडे से पहले गिल एंड कंपनी के लिए अच्छी खबर है। दरअसल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने प्रसिद्ध कृष्णा को फिट घोषित कर दिया है। बेंगलुरु की फैसिलिटी में पिछले दो दिनों में किए गए टेस्ट के बाद कृष्णा को CoE मेडिकल टीम से क्लीयरेंस मिल गया। वह जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। वह इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनऑफीशियल टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। तीसरा मुकाबला 7 नवंबर से शुरू होगा। हालांकि, वह बुधवार (4 नवंबर) से शुरू होने वाली पांच मैचों की ODI सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

prasidh Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा (साभार-X)

क्रिकबज की 28 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसिद्ध (30) को 1 और 2 नवंबर को सिमुलेशन टेस्ट से गुजरना था। अब जब टेस्ट हो गया है तो CoE मेडिकल टीम ने उसे मैच में वापसी के असेसमेंट के लिए हरी झंडी दे दी है।

End of Feed