DC vs PBKS: युजवेंद्र चहल ने बताया पंजाब किंग्स की दिल्ली के खिलाफ कब पक्की हो गई थी जीत

पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कब उनकी टीम की जीत सुनिश्चित हो गई थी।

नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की छह विकेट की जीत के बाद शनिवार को कहा कि उनके सलामी बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी से वे शुरुआती छह ओवर के बाद ही जीत को लेकर आश्वस्त हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 265 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

axar Patel Shreyas Iyer

अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की 26 गेंदों में 76 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर की 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी की बदौलत टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब के बल्लेबाजों ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्य के साथ 42 गेंदों में 128 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चहल ने माना कि दिल्ली जैसे छोटे मैदान में गेंदबाजी आसान नहीं होती है।

End of Feed