पोटचेफ्स्ट्रूम: भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने पहले महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को कोई मौका नहीं दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 17.1 ओवर में इंग्लैंड की टीम को महज 68 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 69 रन के स्कोर को 14 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।
पीएम मोदी और भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम(साभार BCCI)
पहले प्रयास में हासिल की सफलता
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए किसी भी स्तर पर जीता गया यह पहला विश्व खिताब है। इससे पहले सीनियर टीम तीन बार विश्व कप के फाइनल में (दो बार वनडे और एक बार टी20) पहुंचने में सफल रही थी लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। ऐसे में अंडर-19 टीम में शुरुआती टूर्नामेंट में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।Congratulations to the Indian Team for a special win at the @ICC #U19T20WorldCup. They have played excellent cricke… t.co/4fvVIk17Rg
— ANI (@ANI) Jan 29, 2023
आने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी जीत से प्रेरणा
जीत के बाद भारतीय टीम को पूरी दुनिया से फैन्स के बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई देते हुए कहा, अंडर-19 टी20 विश्व कप में मिली विशेष जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली, उनका ये प्रदर्शन भविष्य में आने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। मेरी ओर से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।U-19 World Cup Champions! What a special moment! Congratulations girls on your triumph 🏆🇮🇳 undefined
— ANI (@ANI) Jan 29, 2023
क्या शानदार मौका हैभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली टीम को विश्व विजय पर ट्वीट करके बधाई दी है। विराट ने कहा, अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन! क्या शानदार मौका है। इस उपलब्धि के लिए लड़कियों को बधाई।
Big congratulations to the U-19 girls cricket team for winning the World Cup. Well done on making the nation proud… t.co/jArTP2GKXp
— ANI (@ANI) Jan 29, 2023
