पीएम मोदी ने साझा किया 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई प्लेयर्स से चर्चा का वीडियो, जानिए क्या हुई चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया श्रीलंका दौरे के दौरान साल 1996 में वनडे विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और मुलाकात का वीडियो पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया श्रीलंका दौरे के दौरान साल 1996 में वनडे विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। अपनी इस मुलाकात का वीडियो पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम में सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डिसिल्वा, मार्वन अटापट्टू, रविंद्र पुष्पकुमारा, उपुल चंदना, कुमार धर्मसेना और रोमेश कालूवितरणा जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

PM modi with Sri Lankan Cricketers

पीएम नरेंद्र मोदी 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के साथ

श्रीलंकाई खिलाड़ियों की पीएम मोदी ने की सराहना

पीएम मोदी ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उनके खेल की सराहना करते हुए कहा, देश की आक्रामक और अभिनव शैली ने टी20 क्रिकेट के आगमन का पूर्वाभास करा दिया था। भारत की 1983 विश्व कप जीत और श्रीलंका की 1996 की जीत ने वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने माना कि 1996 के विश्व कप में श्रीलंकाई क्रिकेट की आक्रामक और अभिनव शैली ने एक तरह से टी20 क्रिकेट को जन्म दिया।'

End of Feed