PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दीं

PM And President Wish India On Winning Women;'s Asia Cup: दुबई में श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई टीम को 72 रनों से शिकस्त देकर आठवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई राजनेताओं ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला T20 एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट में उनके आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।

President Draupadi Murmu And PM Modi wishes Indian women team on winning Asia Cup

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला एशिया कप जीतने पर टीम को बधाई दी (X)

पीएम मोदी ने X पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट में उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज्बा देखने को मिला। यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज्यादा खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"

End of Feed