Smriti Mandhana Wedding: पीएम मोदी ने खास अंदाज में स्मृति-पलाश को दी बधाई, शादी की तारीख का भी किया खुलासा

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान और वर्ल्ड कप की जीत में खास भूमिका निभाने वाली स्मृति मंधाना अब अपने निजी जीवन में आगे बढ़ रही हैं। स्मृति मंधाना की पलाश मुच्छल से शादी होने वाली है और पीएम मोदी ने इसे लेकर शुभकामनाएं अभी से दे दी हैं।

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और वर्ल्ड कप विजेता स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुच्छल से अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। इसआनंदमय मिलन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और इसे 'दो निपुण व्यक्तियों का मिलन' बताया है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में दोनों परिवारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह युगल अपनी यात्रा से दूसरों को प्रेरित करता रहेगा।

PM Modi smriti mandhana PTI

पीएम मोदी ने स्मृति मंधाना को दी बधाई (फोटो- PTI)

पीएम मोदी ने शादी की तारीख का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विशेष संदेश में युगल के सुखी जीवन की कामना करते हुए प्यार, विश्वास और एकजुटता के महत्व पर जोर दिया। इस पत्र में पीएम मोदी ने स्मृति और पलाश को उनकी आगामी शादी के लिए भी बधाई दी, जिसका जिक्र उन्होंने 23 नवंबर को होने के रूप में किया है, हालांकि कपल ने स्वयं अभी तक इस तारीख का खुलासा नहीं किया है।

End of Feed