Phil Salt Fifty: पुरानी टीम और पुराने होम ग्राउंड पर फिल साल्ट ने मचाया बल्ले से धमाल, 24 गेंद में जड़ा पचासा

फिल साल्ट ने आईपीएल 2025 में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ आरसीबी की ओर से खेलते हुए आतिशी बल्लेबाजी की और धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया।

कोलकाता: आईपीएल 2024 कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाले ने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने आरसीबी के लिए खेलते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। केकेआर के लिए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने पहले ही ओवर से कोलकाता के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बनाने शुरु किए। साल्ट ने अपने पिछले घरेलू मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। ये साल्ट का आईपीएल सातवां और आरसीबी के लिए पहला अर्धशतक है।

Phil Salt

फिल साल्ट (साभार IPL/BCCI)

वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में जड़े 21 रन

साल्ट ने कवर की दिशा में शानदार चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और केकेआर के टीम मैनेजमेंट को ये संदेश दे दिया कि उन्हें टीम में शामिल नहीं करके उन्होंने बड़ी भूल कर दी है। साल्ट ने विराट के साथ अपना ये आक्रामक रुख जारी रखा और केकेआर के सबसे घातक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के एक ओवर में 21 रन जड़ दिए। वरुण के इस ओवर में साल्ट ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

End of Feed